ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

तिरंगा यात्रा, युवा अधिकार यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न युवाओं ने अपने अधिकारों का मांग सुनिश्चित किया

 


तिरंगा यात्रा, युवा अधिकार यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न युवाओं ने अपने अधिकारों का मांग सुनिश्चित किया

सोनभद्र। दिनांक 14/अगस्त/2026 को सोनभद्र जनपद में युवाओं के रोजगार, सम्मान और अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से “तिरंगा यात्रा एवं युवा अधिकार यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व युवा शक्ति, सोनभद्र द्वारा किया जाएगा।

यात्रा का शुभारंभ अकड़हवा पोखरा से हुआ और यात्रा कलेक्ट्रेट, सोनभद्र में समापन हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्थानीय उद्योगों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजकों ने बताया कि “युवा सशक्तिकरण मिशन—रोजगार हेतु स्थानीय उद्योग यात्रा” के माध्यम से जिले के युवाओं की समस्याओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज को प्रशासन एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

अभिषेक चौबे, अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल (एस) ने युवाओं से अपील की कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा में सहभागिता कर रोजगार, सम्मान और अधिकारों की मांग को मजबूती प्रदान करे।स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्थानीय उद्योगों में प्राथमिकता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

“युवा शक्ति की यही पुकार — रोजगार, सम्मान और अधिकार!” जैसे नारों के साथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

उक्त कार्यक्रम में दिनेश बीयार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल एस, राधिका पटेल  जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र, अंजनी पटेल जिलाध्यक्ष सोनभद्र अपना दल एस , का. प्रदेश सचिव युवा मंच- आलोक पांडेय, अभिषेक पटेल ,प्रीति सिंह राजपूत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच,जिला उपाध्यक्षगण- सुरजीत पटेल , विनोद यादव, अरुण पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिवगण- शिवदत्त दुबे,  मुकेश पटेल , सुरेंद्र राजपूत, सचिवगण- श्यामसुंदर पटेल , बाबूराम पटेल, सौरभ मौर्या, राकेश पटेल , विजय पटेल,सतीश पटेल, संजय सोनी, मीडिया सचिव- नीरज सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष - चन्द्रशेखर पटेल, कार्यकारिणी सदस्यगण- नन्दू पटेल, रामलाल प्रजापति , के.डी.पटेल, ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच - अंशु तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मंच - स्नेहलता पांडेय, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच - जनाब आसिफ अहमद, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच - हरिप्रसाद धांगर, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच - आजाद भाई पटेल, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच - सर्वेश पटेल, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच - अरूण पटेल, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments