स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा सोनभद्र, जनपद भर में होंगे विविध कार्यक्रम
प्रभात फेरी से होगा आगाज, सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण; सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, फल वितरण और शहीदों को किया जाएगा नमन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद एवं तहसील स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, सरकारी भवनों की आकर्षक सजावट एवं प्रमुख स्थलों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी भवनों एवं इमारतों को रात्रि में प्रकाशमान किया गया है तथा प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगा लाइटिंग गयी है। प्रातः 7ः00 बजे प्रभात फेरी जनपद एवं तहसील स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करेंगे। यातायात व्यवस्था एवं मार्ग को सुचारु रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।
प्रातः 7ः00 बजे कृ क्रॉस कंट्री रेस-तियरा स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा तथा जिलाधिकारी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों की मिनी मैराथन भी आयोजित की जाएगी।
प्रातः 8ः00 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।
प्रातः 10ः15 बजे शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण जनपद के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रातः 10ः35 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीरांगनाओं का सम्मान तहसील रॉबर्ट्सगंज एवं घोरावल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नी को संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के समस्त कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी पौधरोपण किया जाएगा।
दोपहर 12ः00 बजे देशभक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 01ः30 बजे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं मिष्ठान वितरण समस्त स्थानीय निकायों की मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा अधिशासी अधिकारियों द्वारा मिष्ठान वितरण कराया जाएगा।
दोपहर 2ः00 बजे रोगियों को फल वितरण जिला चिकित्सालय सोनभद्र में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे।
दोपहर 2ः00 बजे विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान वितरण कस्तूरबा विद्यालय एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए जाएंगे।
ध्वजारोहण के पश्चात दोपहर 12ः00 बजे विशेष भोज समस्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं कस्तूरबा विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।
अपराह्न 3ः00 बजे शहीदों को नमन परासी दुबे स्थित शहीद स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं माल्यार्पण किया जाएगा। शहीद उद्यान में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
सायं 6ः30 बजे कवि सम्मेलन से सजेगी शाम विवेकानंद प्रेक्षागृह, रॉबर्ट्सगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments