कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, किया गया कानून के हवाले
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-176/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 118(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रघुनाथ पुत्र स्व0 महादेव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
को थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद कानून के हवाले किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.08.2026 को ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान अभियुक्त रघुनाथ पुत्र स्व0 महादेव द्वारा अपने भाई मानसिंह के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए पास में रखी कुल्हाड़ी से गर्दन व पीठ पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-176/2026 उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र,व रि0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments