01 किलो 518 ग्राम गांजा व ₹480 नगदी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व गांजा तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त आनन्द डोम पुत्र स्व0 गनेश निवासी: सेक्टर 02, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र: 26 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 13.08.2026 को समय 15.35 बजे सेक्टर 02 के पास से 01 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा तथा जामा तलाशी में ₹480/- नगद बरामद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त कर कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र, उ0नि0 जयशंकर सिंह थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संतोष कुमार पटेल - थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अनिल गुप्ता थाना ओबरा,जनपद सोनभद्र व का0 अरुण यादव - थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments