डीजल चोरी के अभियोग का अनावरण, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर 100 लीटर डीजल, बोलेरो वाहन व 03 मोबाइल फोन बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी के अभियोग में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.08.2026 को थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस की विवेचना के दौरान वादी मुकदमा एवं एनसीएल बीना के अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियुक्त रोशन भारती पुत्र रामाशंकर भारती, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, दिलीप भारती पुत्र रामाशंकर भारती, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम मिश्रा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र व सागर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के निशानदेही एवं उनकी उपस्थिति में NCL बीना क्षेत्रान्तर्गत साउथ झंडी पॉइंट के नीचे, ड्रग लाइन बीना से 04 जरीकेन में भरा लगभग 100 लीटर डीजल, एक बोलेरो वाहन संख्या UP64 CT 1655 एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा उक्त डीजल को NCL के वाहन से चोरी कर बोलेरो वाहन के माध्यम से ले जाने की बात स्वीकार की गई। बरामद बोलेरो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण को दिनांक 13.08.2026 को समय 21:22 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्तगण को कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान प्र0 नि0 श्री सतेंद्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद- सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments