विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं सुदृढ़
रामसरोवर परिसर में साफ-सफाई, चेंजिंग रूम एवं विद्युतीकरण की व्यवस्था
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विजयगढ़ दुर्ग के ऊपर स्थित रामसरोवर के आसपास साफ-सफाई, चेंजिंग रूम एवं विद्युतीकरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। वहीं अपर मुख्य जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा दुर्ग के पीछे के मार्ग पर भी विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को आवागमन के दौरान पर्याप्त प्रकाश की सुविधा मिल सके।
जल लेकर शिवद्वार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से जल लेकर शिवद्वार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराई जाएं तथा मार्ग, प्रकाश, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
निर्धारित स्थलों पर अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्धारित स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments