ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

लगातार हो रही बारिश से एक और कच्चा मकान जमींदोज

 


लगातार हो रही बारिश से एक और कच्चा मकान जमींदोज 

बीजपुर(सोनभद्र)थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ड़ोडहर के टोला मोखना निवासी रामबृक्ष पाल पुत्र स्व गोपी पाल का घर सोमवार को हुई भारी बारिश में जमींदोज हो गया। जिससे परिजनो के सामने रहने की संकट प्रकट हो गई है। संकट से उबरने के लिए पीड़ित ने दुद्धी तहसील प्रशासन से जांच कर आर्थिक सहयोग और आवास देने की गुहार लगाई है।

पीड़ित रामबृक्ष पाल निवासी डोड हर ने बताया कि इसी आफत की बरसात हमारे जमाने में ऐसी बरसात नहीं हुई थी। बरसात का कहर ऐसा था। कि तेज गरज तड़क और हवाओं के झरोखों के साथ हुई वर्षा ने नींव हिला दिया। संयोग अच्छा था। कि एक ओर का घर भर भरा कर गिरने लगा उससे पहले हम लोग बाहर निकल गए थे। नहीं तो जानमाल की खतरा हो सकती थी।घर में रखे खाद्य पदार्थ आदि सब नष्ट हो गए और जानवरों के रखे भूसा भी मिट्टी में दब गया इससे हम सब के सामने भारी संकट से जूझ रहे है।इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दिया गया है कि आपदा राहत कोष से आवास और आर्थिक सहयोग दिलवाए जानें की गुहार लगाई है। ताकी हमारा भी एक सुरक्षित आशियाना बन सके।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments