ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी ने विकासखंड परिसर से हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


 ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी ने विकासखंड परिसर से हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

करमा/सोनभद्र। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बुद्धवार को हर घर तिरंगा यात्रा विकास खण्ड करमा परिसर से प्रमुख सीमा देवी और बी, डी, ओ, गुरु शरन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर धौरहरा गांव से होते हुए करमा बाजार पहुंची । वहां से घूमते हुए पुनः विकास खण्ड परिसर में यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में शिक्षक, बच्चे, सचिव,एन, आर, एल, एम समूह, की महिलाए, एवं अन्य कर्मचारी डीजे पर थिरकते हुए हाथों में झंडा फहराते हुए देश गीत गाते हुए भारत माता की जय, बंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में ए , बी, एस, ए, बृजेश कुमार सिंह,ए, डी, ओ, पंचायत, अंशुमान सिंह, एडीओ ग्राम्य बिकास अनंत कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार, ऋषि कुमार, रोहित सिंह, विंध्यवासिनी मिश्र लहरीअनूप कुमार सिंह, विनय कुमार यादव,रंजना मौर्या, जगदीश कुमार, रोहित, कुमार, छोटेलाल , पंकज मौर्य, शिवम शरण, राहुल राज,सफ़ाई कर्मी, कार्यालय के कर्मचारी,समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments