ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

‘हर घर हर घाट तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ एवं तिरंगा यात्रा आयोजित

 


‘हर घर हर घाट तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ एवं तिरंगा यात्रा आयोजित


सोनभद्र। ‘हर घर हर घाट तिरंगा’ अभियान 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, सोनभद्र द्वारा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनभागीदारी, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजकीय पॉलिटेक्निक, रॉबर्ट्सगंज में जिला गंगा समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगीत गायन एवं ‘हर घर हर घाट तिरंगा’ शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा समूह गायन, एकल गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। समूह गायन में श्रेया व अन्य विद्यार्थियों तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रियंका चौहान, सूरज, श्वेता पाठक, निशिता, श्वेता एवं अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के साथ-साथ जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को ‘हर घर हर घाट तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा अपने आसपास स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद, श्याम नारायण कुशवाहा, सुश्री श्वेता, प्रदीप पटेल,अरुण कुशवाहा, प्रियतेश जैन, वैभव यादव सहित अन्य अध्यापकगण एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती कविता यादव, प्रमोद (पर्यावरण समिति), अभिषेक यादव (गंगा वॉलेंटियर) भी उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में दैनिक जागरण, सोनभद्र एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश के नेतृत्व में यात्रा विद्यालय से मुख्य बाजार, शीतला मंदिर चौराहा होते हुए रामलीला मैदान तक गई तथा पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सहित जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज, सीओ सिटी, दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ एवं उनकी टीम व अन्य गणमान्यजन ने सहभागिता की।

जिला गंगा समिति, सोनभद्र द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा नदियों एवं पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments