विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अभ्यर्थियों का 17, 18 एवं 20 अगस्त को होगा साक्षात्कार
दर्जी ट्रेड के लिए 17 व 18 अगस्त तथा हलवाई ट्रेड के लिए 20 अगस्त को होगा साक्षात्कार
अभ्यर्थियों को आवश्यक मूल अभिलेखों एवं छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश
सोनभद्र। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। कार्यालय में 01 अप्रैल 2026 के बाद से पोर्टल पर प्राप्त तथा 07 अगस्त 2026 तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना है।
उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 एवं 18 अगस्त 2026 तथा हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार निर्धारित तिथियों पर प्रातः 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र में होगा।
उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र एवं अनुभव प्रमाण-पत्र सहित संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों की दो प्रतियां—एक मूल एवं दूसरी छायाप्रति— साथ लाना अनिवार्य होगा।
उपायुक्त उद्योग ने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किए जाने की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments