ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

खैरटिया गांव के मुख्य मार्ग पर बने गढ़ों को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन


 खैरटिया गांव के मुख्य मार्ग पर बने गढ़ों को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन


ओबरा /सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया गांव के मुख्य मार्ग पर बने बड़े बड़े गढ्डों की वजह से आने जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए अपना दल एस के जिला महासचिव शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत कराने की मांग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बने गढ्डों में धान का पौध लगाकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।श्री दुबे ने बताया कि ओबरा तहसील से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर खैरटिया गांव स्थित ओम चौराहे से लेकर रेणुका नदी तक लगभग 2 किमी तक यह मुख्य मार्ग है। गांव में लगभग दस हजार की आबादी निवास करती है इसी मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन होता है जिसके कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है आए दिन स्कूली बच्चे बूढ़े बुजुर्ग इन गढ्डों में गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। रात के अंधेरे में तो पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि बिल्ली मारकुंडी का यह गांव उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व देने वाला ग्राम पंचायत है। जनपद में खनिज विकास निधि और सीएसआर का पैसा अन्यत्र खर्च किया जा रहा है। इस ग्राम सभा की सड़क और नालियो की स्थित बद से बदतर हो गई है। यहां की सड़को पर रोड लाइट तक नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी केवल झूठा आश्वासन देकर सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि खनिज विकास निधि अथवा सीएसआर फंड से जल्द से जल्द इस गांव की सड़के एवं नीलियो का निर्माण कराया जाए जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में सुविधा हो सके। प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से सतीश तिवारी, फूलचंद जैसवाल, जगमोहन, शरीफ खान, शारदा जायसवाल, राम दरस सोनी, जितेंद्र केसरी, अशोक जायसवाल, रामविलास सिंह, लल्लन भारती, हनुमान जायसवाल, रुपेश यादव, अवधेश मद्धेशिया, बीके शुक्ला, मनोज शर्मा, विनोद पटेल, राम पुकार पासवान, पंकज दुबे, राम भजन गुप्ता, दिनेश केसरी, श्याम गिरी, राजेश जायसवाल, गुलाबी देवी, दिलवंती, मालती, सोनी देवी, कलावती देवी, सीमा भारती, सीता देवी, फूलमती देवी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments