राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जिला कारागार एवं बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण
महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं खान-पान व्यवस्था का लिया जायजा
बाल गृह बालिका में बालिकाओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने आज जनपद में जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं, खान-पान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बाल गृह बालिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाल गृह में निवासरत बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला बंदियों एवं बाल गृह में निवासरत बालिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या पाए जाने पर तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments