ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा,

 


श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा,

दुद्धी/सोनभद्र । कस्बे के शिवाजी तालाब पर आयोजित षट् दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा वृंदावन धाम से पधारे पंडित कुंजबिहारी शुक्ल जी महाराज के सानिध्य में दोपहर को निकली।कलश यात्रा के  मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो के साथ काफी संख्या में कलश लिए श्रद्धालु शिवाजी तालाब से जल लेकर कस्बे के प्रमुख मंदिरों मां काली मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,विष्णु मंदिर,संकट मोचन मंदिर आदि शक्तिपीठों पर मत्था टेक  पुनः शिवाजी तालाब पहुंची। जहां कलश स्थापना उपरांत  प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजक समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि कथा का आयोजन आज मंगवार से 31 अगस्त तक सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक होगा।साथ ही 1 सितम्बर को भव्य भंडारा सुनिश्चित है।इस अवसर पर मुख्य आयोजक रवि जायसवाल ,गणेश लाल सोनी,चंद्रिका आढ़ती,अविनाश वाह वाह ,कंचन सेठ,अरविंद सोनी,प्रेम चंद्र आढ़ती,सुमित सोनी, संदीप गुप्ता,प्रेम नारायण,मनीष जायसवाल, पुजारी रुद्र शंकर तिवारी,सहित काफी संख्या में श्रद्धालु /शिवभक्त उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments