ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

म्योरपुर और पडरी में कच्चे मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान दबा

 


म्योरपुर और पडरी में कच्चे मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान दबा


म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए। पडरी गांव में पानी टपकने के बाद छोटक का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। संजोग ही रहा कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के बाहर थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

वहीं म्योरपुर पश्चिम टोले में सीताराम गुप्ता का कच्चा मकान भी बारिश के कारण गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा खाद्यान्न, घरेलू सामान, बेड बिस्तर समेत अन्य जरूरी वस्तुएं मलबे में दब गईं। दोनों घटनाओं में परिवारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments