एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए निपुण विद्यालय बनाने के टिप्स
दुद्धी/सोनभद्र : ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति और एनसीईआरटी की नवीन पुस्तकों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नई पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए बच्चों को किस तरह गतिविधि आधारित एवं रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए, ताकि उनकी सीखने की क्षमता में अपेक्षित सुधार हो सके।प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक क्षेत्र के करीब 220 विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के साथ बच्चों के बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को वर्ष 2027 तक शत-प्रतिशत निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए। इसके लिए बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन कर कमजोर पक्षों को दूर करने पर जोर दिया गया।प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की उम्र और सीखने के स्तर के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां कराने, कक्षा को रुचिकर बनाने तथा नई पुस्तकों की विषयवस्तु को सरल एवं प्रभावी तरीके से बच्चों तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर संदर्भदाता एआरपी रामसूरत, उज्ज्वल कुमार मौर्य, श्याम सुंदर एवं योगेंद्र यादव, केआरपी प्रवीण द्विवेदी, तकनीकी सहायक राजेश कुमार झा, लल्लू राम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक मौजूद रहे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments