समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शाहगंज खजूरी मे पिडीए जन पंचायत को किया संबोधित
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के विधानसभा क्षेत्र-400-घोरावल के शाहगंज खजूरी में पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के कोने-कोने में पीडीए जन पंचायत लगाकर किसनों नौजवानों गरीबों आदिवासियों व्यापारियों अल्पसंख्यकों एवं हर वर्ग के लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में चारों तरफ महंगाई बेरोजगारी लूट हत्या चरम सीमा पर है ।भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है ।
हम सभी समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताने का काम करें और आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें जिससे हर समाज का विकास हो सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर ही दम लेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राम भरोसे सिंह पटेल पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रमेश चंद दुबे परमेश्वर दयाल पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव संजय यादव जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी बाबूलाल यादव राजेश विश्वकर्मा अनिल प्रधान कन्हैया लाल विश्वकर्मा जय प्रकाश उर्फ चेखूर पांडे डॉक्टर लोपति सिंह पटेल अशोक पटेल त्रिपुरारी गौड़ के साथ घोरावल विधानसभा के जोनल सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता गण ने संबोधित किया ।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>



0 Comments