ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ओबरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गूंजा नगर

 


ओबरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गूंजा नगर


ओबरा/ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं सहित नगरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड तथा विशिष्ट अतिथि ओबरा मंडल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव रहे। यह तिरंगा यात्रा श्री राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर वीआई पीरोड, हनुमान मंदिर तिराहा, चोपन रोड, सुदामा पाठक चौराहा एवं राम मंदिर कालोनी से होते हुए पुनः श्री राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न की गई। तिरंगा यात्रा में राजकीय बालिका इंटरकालेज की छात्राएं एवं शिक्षा निकेतन इंटर मीडिएट कालेज के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर के नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए सभी ने देश की आन, बान और शान तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।भव्य तिरंगा यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस यात्रा में

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments