ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र के लिए वरदान साबित हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

 


आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र के लिए वरदान साबित हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सरकार की मदद से संपन्न हुआ विवाह

अब तक 9827 बेटियों का बसा घर, वर्ष 2026-27 में 740 विवाह का लक्ष्य

सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहारा बन रही है। योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों की बेटियों का विवाह सरकार की मदद से संपन्न कराया जा रहा है, जिनके सामने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह का खर्च उठाना चुनौती बना हुआ था। योजना के तहत अब तक जनपद में 9827 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकार ने इन बेटियों के विवाह पर लगभग 55 करोड़ 22 लाख रुपए खर्च किए हैं। 

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र परिवारों की बेटियों का सामूहिक रूप से विवाह कराया जाता है। इससे परिवारों पर विवाह के खर्च का आर्थिक बोझ कम होता है और जरूरतमंद परिवार सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कर पाते हैं।

*कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है यह योजना*

उन्होंने बताया कि सोनभद्र जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण बहुल जनपद में इस योजना का विशेष महत्व है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार योजना का लाभ लेकर अपनी बेटियों का विवाह संपन्न करा रहे हैं। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार आर्थिक सहायता एवं विवाह से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 250 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है, जबकि लक्ष्य 740 है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। योजना न केवल बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग दे रही है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सम्मान के साथ अपनी बेटियों का घर बसाने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

*अब तक वर्षवार संपन्न हुए विवाह*

2017-18 : 305

2018-19 : 1335

2019-20-424

2020-21 : 416

2021-22 : 966

2022-23 :2180

2023-24 : 1355

2024-25 : 1325

2025-26 :1253

2026-27 : 250 (740 विवाह का लक्ष्य )

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments