रामलीला समिति के अध्यक्ष बने बृजेश पाण्डेय
ओबरा सोनभद्र। राम लीला के आयोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को लेकर स्थानीय श्रीराम लीला समिति की बैठक की गई। बैठक में आगामी रामलीला के कुशल मंचन पाठ को लेकर समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से रामलीला समिति का अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय को बनाया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सबके सहयोग से नगर में एक ऐतिहासिक रामलीला कराया जाता है, इस वर्ष भी आप सभी सनातन प्रेमियों के सहयोग से रामलीला की जाएगी। वहीं समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि राम मंदिर परिसर में दशकों से हो रहे रामलीला का मंचन पूरे नगर में अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए मशहूर है। पौराणिक कथाओ को देखकर सनातन परंपरा एवं संस्कृति को भली भांति युवाओं से आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में रामलीला समिति का संरक्षक ईश्वरी नारायण सिंह,गिरीश नारायण सिंह,देव प्रकाश मौर्य,फौजदार सिंह,कपूरचंद पांडेय नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी,,धुरंधर शर्मा,पुष्पराज पांडे,सतीश पांडे,नीलकांत तिवारी,शिवनाथ जायसवाल,सुनीत खत्री,कृष्णानंद वर्मा,अवधेश कुमार सिंह, सभासद राकेश मिश्रा पूरे नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments