गो-तस्करी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.09.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुमेश चौधरी पुत्र स्व0 भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नं0-08, ग्राम हारादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र,व का0 भूपेन्द्र पाण्डेय, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments