ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला जीजा गिरफ्तार

 


साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला जीजा गिरफ्तार


सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/2026 धारा 87, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा को दिनांक 28.09.2026 को समय 08:40 बजे डोरिया तिराहा, से गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा, निवासी ग्राम कनेटी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, के रूप में की गई।उक्त अभियुक्त द्वारा अपनी साली निवासी थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता की पूर्व में बरामदगी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया।

गिरफ्तारी के दौरान 1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 अजय पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, व 3. का0 अखिलेश कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments