दो बाईकों की टक्कर में दो बाईक सवार गम्भीर रुप से घायल, ईलाज जारी
बीजपुर बकरिहवा जर्जर सड़क आएदिन दो पहिया वाहनों का बन रहा दुर्घटना का कारण
बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर जरहा गांव में शुक्रवार की सुबह दो बाईक सवारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई वही अन्य घायलों को ईलाज कर छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र करीब (28) पुत्र सर्जन निवासी नधिरा अपने घर पत्नी बच्चे के साथ जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से बीजपुर की ओर आ रहे संतोष गुप्ता करीब (30) पुत्र राम नरेश गुप्ता निवासी जरहा टोला टेढिनवन व अनिल (25) पुत्र लालसाह की मायाराम के घर के समीप दोनों बाईक सवारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वही दोनों बाईक सवार सड़क पर गिर कर बेसुध हो गए। घटना की आवाज सुन कर आसपास व राहगीर मौके पर पहुंच लोगो को मदद करने में जुट गए। सूचना पर पहुंची पी आर बी 112 की मदद से गंभीर रुप से घायलों को एन टी पी सी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात दोनों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। परिजनो ने बताया की संतोष और राजेंद्र दोनो एक ही एंबुलेंश से सिंगरौली,बैढन, ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहा ईलाज चल रहा है। अनिल अपने आसपास ईलाज कराकर चला गया।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments