ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बारिश का पानी जमने से सडक हो गया गड्ढों मे तब्दील ।

 


बारिश का पानी जमने से सडक हो गया गड्ढों मे तब्दील ।

आने जाने वाले राहगीरों को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना

 सोनभद्र। चौना बभनी लगभग 20 किलोमीटर  सडक सम्पर्क मार्ग पांच सात वर्ष पूर्व बनाया गया था पर नाली निर्माण न होने से कही कही बारिश का  पानी जम जाता है। जिससे सडक  बडे बडे गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। सडक पे जमा पानी से बडी गाडिय़ों के आने जाने  से पैदल चलने वाले व बाईक चालकों को गन्दे पानी से होकर गुजरना पडता है। वही विद्यालय पढने जाने वाले छात्र/छात्राओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे छोटे बच्चो का पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो रहा है। गंदे पानी व कीचड़ की वजह से छोटे-छोटे बच्चों का कपड़ा गन्दा हो जाता है। देखा जाये तो सात आठ माह पहले ठेकेदार द्वारा गड्ढे में सोलिंग डालकर छोड़ दिया गया।और कही पर pcc  किया गया है। आधा अधूरा कम करके छोड़ दिया गया। इस बरसात में पानी के जलजमाव से सडक पर बडे बडे गड्ढे हो गये है। इस गड्ढे में कई बाइक सवार तो गिर कर घायल भी हो गये है । ग्रामीण अनिल कुमार अरुनसिंह जय सिंह सोनू सुरेश गुप्ता प्रेम चन्द रिन्कू शर्मा सुरेंद्र कुमार मु असलम अनवर नौसाद आदि लोगो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल नाली निर्माण व सडक मरम्मत की मांग की है।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments