बभनी ब्लाक के बैना में किचड़ रोड़ से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
सांगोबांध (सोनभद्र) बभनी ब्लाक क्षेत्र के बैना गांव में शनिवार सुबह करीब नौ बजे बैगाटोला के ग्रामीणों ने रोड़ पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बैना गांव में प्रधानमंत्री सड़क महादेव के घर से बैगा टोला करीब ढाई किलोमीटर कच्ची रोड़ अत्यंत गढ्ढा तथा पानी से भरा हुआ रहता है। जिससे राहगीर बगल के पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर गांव के मुख्य चौराहे तथा स्कूल तक पहुंच पाते हैं। गांव के आदिवासी बाहुल्य कस्बा की जनसंख्या करीब छः सौ के करीब है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में अकस्मात कोई आपदा आ जाएं तो एंबुलेंस या डायल 112पुलिस की गाड़ी आना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बजिंद्र पाण्डेय, सुरेश कुमार,गुलाब, अवधेश नारायण, दिनेश पाण्डेय,मंशा राम, नंदकुमार सहित दो दर्जन अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाई की मांग की हैं।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments