ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए अनुराग सिंह यादव हुए सम्मानित


 उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए अनुराग सिंह यादव हुए सम्मानित

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस पर मिला जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

कोन/सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सोनभद्र जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर शिक्षण कौशल एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन के सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक अनुराग सिंह यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। शिक्षक अनुराग सिंह यादव द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को विषय की बेहतर समझ विकसित कराने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। उनके सम्मानित होने पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

समारोह में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व और भविष्य को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments