निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
करमा/सोनभद्र। स्थानीय बाबा बिहारी इंटर कालेज भरकवाह के परिसर मे सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बनारस पाली हास्पिटल उरमौरा रावर्टसगंज द्वारा करीब पांच सौ छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों और ग्रामीण क्षेत्रों सेआये मरीजों को मौसमी बुखार, खांसी जुकाम , रक्त दाब , खजुली ,दर्द की दवा दी गयी, गंभीर मरीजों को हास्पिटल आकर निशुल्क जांच कराकर दवा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बनारस पाली हास्पिटल के चिकित्सकों बताया कि मौसम के उतार चढा़व और मच्छरों के प्रकोप के चलते तरह तरह की बीमारियां फैल रहीं हैं जिनका समय से सही ईलाज बहुत जरूरी है। जांच करने के बाद ही दवा ही मरीजों को दवा लेनी चाहिये। बारिश के दिनों मे स्वच्छ पानी उबाल कर ही पीना चाहिए, मौसमी बीमारियों का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्ग लोंगों मे अधिक देखने को मिलता है। बाबा बिहारी इंटर कालेज भरकवाह द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाना बहुत ही सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजन कराये जाने चाहिये। कालेज के प्रबन्ध निदेशक अखिलेश यादव ने बताया कि आने वाले समय मे यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाता रहेगा। प्रबन्धक बुद्धिनाथ सिंह यादव ने आये हुए सभी चिकित्सक टीम का स्वागत किया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनरूध प्रसाद , अविनाश कुमार, अजय कुमार यादव, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विलियम प्रेम प्रकाश, बृजमा शक्ला, काजल जायसवाल, अर्पिता कुशवाहा, जागृति पटेल, अनामिका मौर्या, सत्यानन्द प्रजापति, शांति और अमरजीत उपस्थित रहे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments