ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

खटकर ,अम्मा टोला एवं कोटा में निःशुल्क पशु टीकाकरण

 


खटकर ,अम्मा टोला एवं कोटा में निःशुल्क पशु टीकाकरण 


डाला/सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स के सीएसआर सतत आजीविका कार्यक्रम के तहत इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा-निर्देशन एवं मानवसंसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत के मार्गदर्शन में कोटा ग्राम पंचायत के टोला खटकर, अम्मा टोला एवं कोटा में राजकीय पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 500 से अधिक पशुओं का टीकाकरण, उपचार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने कहा कि स्वस्थ पशुधन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। पशुओं का समय पर उपचार, टीकाकरण और उचित देखभाल न केवल पशुओं को स्वस्थ रखती है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिरता को भी मजबूत करती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का हमारा निरंतर प्रयास है। राजकीय पशुपालन विभाग के डॉ. अनुभव सिंह , डॉ० विकास द्वारा ग्रामीणों एवं पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, बीमारी से बचाव एवं उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं दवा वितरण किया गया। कोटा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रहलाद चेरो ने अल्ट्राटेक के इस प्रयास के लिए प्रशंसा की एवं भविष्य की इस प्रकार के आयोजन हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग से अभिषेक , अजय यादव , विवेक , रंजीत एवं अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने किया।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments