ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अस्पताल की दुर्व्यवस्था में सुधार और नगर विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले चेयरमैन एवं पूर्व विधायक

 


अस्पताल की दुर्व्यवस्था में सुधार और नगर विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले चेयरमैन एवं पूर्व विधायक


दुद्धी/ सोनभद्र। तहसील मुख्यालय स्थित एकमात्र महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति में सुधार एवं नगर के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पहुंचे पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने भी चेयरमैन द्वारा सीएचसी की बदहाल व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन करते हुए उपमुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।चेयरमैन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दुद्धी नगर एवं तहसील मुख्यालय की एकमात्र सीएचसी लंबे समय से अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, वार्ड ब्वॉय, स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट टेक्नीशियन सहित कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। इसके अलावा पर्याप्त बेड, आवश्यक दवाओं तथा साफ-सफाई की भी समस्या बनी हुई है। इससे गंभीर एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों, विशेषकर आदिवासी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं से सटे होने के कारण सीएचसी दुद्धी में तीनों राज्यों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गरीब एवं आदिवासी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में छोटी-मोटी बीमारियों में भी मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज बाहर इलाज कराने में सक्षम नहीं होते, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।चेयरमैन ने उपमुख्यमंत्री से सीएचसी में बेड की संख्या बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल को उच्चीकृत करने की मांग की। साथ ही करीब 40 वर्षों से स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से जूझ रहे मोर्चरी हाउस में चिकित्सक सहित आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती की भी मांग की।

उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवम, शरद एवं देवेश मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments