ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

चोरी के आरोप में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,


 चोरी के आरोप में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

 अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये जेनेरेटर के 13 पार्ट व ₹2,000 नगद बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0 379/2026 धारा 331(3), 305A, 317(2), 324(4) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 380/2026 धारा 303(2), 317(2), 324(4) बीएनएस से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभिलेखों में 1. विमलेश साहनी पुत्र राजकुमार साहनी, 2. रामप्रित साहनी पुत्र पारस साहनी, 3. उदयनारायण साहनी पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी* को दिनांक *01.10.2026 को समय करीब 01:43 बजे भोर में* बग्घा नाला, ओबरा स्लिप रोड कट के पास थाना चोपन, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान विमलेश साहनी पुत्र राजकुमार साहनी, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, 2. रामप्रित साहनी पुत्र पारस साहनी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी बाड़ी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, 3. उदयनारायण साहनी पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1. चोरी किये गये जेनेरेटर के कुल 13 पार्ट व .₹2,000/- नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते कानून के हवाले किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान 1. प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 श्रीप्रकाश थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 घनश्याम तिवारी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 4. हे0का0 शिवसरण बिन्द, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 5. का0 राजनारायण, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 6. का0 गोविन्द कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 7. का0 अमर कुमार। थाना चोपन जनपद सोनभद्र,व 8. का0 श्रीकान्त थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments