ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 


चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के लोहे के सामान सहित अन्य सामान व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद, 02 अभियोगों में धारा 317(2) एवं 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 815/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. एवं मु0अ0सं0 814/2026 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. से संबंधित चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों एवं चोरी का सामान खरीदने वाले 01 कबाड़ी सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान

विशाल उर्फ मोनू पुत्र रमाकान्त उर्फ मनूजन, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम गोरडीहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, 2. कामेश्वर उर्फ बबलू पुत्र शारदा प्रसाद शर्मा, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम गोरडीहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र,व 3.अमित कुमार बिन्द पुत्र श्याम बिन्द, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी इन्द्रपुरी कालोनी, मिशन हॉस्पिटल के पीछे, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लोहे की रिंग -लगभग 08 किग्रा। 02 अदद सरिया (08 सूत) - लगभग 11 किग्रा, 02 सूत के सरिया के टुकड़े - लगभग 06 किग्रा, 02 अदद रम्बा। 01 अदद टेम्पू का जोका। 03 अदद लोहे के पाइप, ऑटो संख्या- UP64CT1815। बरामद किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.10.2026 को वादी बसन्तु पुत्र बन्धु निवासी ग्राम गोरारी, थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा अभियुक्त विशाल उर्फ मोनू को ऑटो संख्या UP64CT1815 के साथ थाना पर लाकर सूचना दी गई कि अभियुक्त उसके घर में घुसकर लोहे का सामान चोरी कर ऑटो में लादकर ले जा रहा था, जिसे जाग जाने पर पकड़ लिया गया। विवेचना के दौरान ग्राम गोरारी में स्थित निर्माणाधीन मकान से लोहे की रिंग, सरिया, सीमेंट एवं रोशनदान चोरी किए जाने की घटना में भी अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई।

     थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए अभियुक्त विशाल उर्फ मोनू, कामेश्वर उर्फ बबलू एवं अमित कुमार बिन्द को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विशाल उर्फ मोनू की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी अमित कुमार बिन्द की दुकान से लगभग 25 किग्रा लोहे का सामान बरामद किया गया। बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मु0अ0सं0 814/2026 एवं 815/2026 में धारा 317(2) एवं 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

     पूछताछ में अभियुक्त विशाल उर्फ मोनू एवं कामेश्वर उर्फ बबलू द्वारा ग्राम गोरारी स्थित निर्माणाधीन मकान से लोहे की रिंग, सरिया, सीमेंट एवं रोशनदान चोरी किए जाने तथा चोरी के सामान को कबाड़ी अमित कुमार बिन्द के पास रखने/बेचने की बात प्रकाश में आई। कबाड़ी अमित कुमार बिन्द से पूछताछ में भी चोरी का सामान खरीदे जाने के संबंध में तथ्य प्रकाश में आए। अभियुक्त विशाल उर्फ मोनू के ऊपर आधा दर्जन अधिक अपराधिक अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त कामेश्वर उर्फ बबलू के ऊपर भी जनपद के कई थानों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार/अनावरण के दौरान 1. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, 2. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 विष्णु शंकर उपाध्याय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, व 4. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments