ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

घघरी में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से गई रोलर चालक की जान,

 


घघरी में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से गई रोलर चालक की जान, 


11 केवी लाइन की चपेट में आने से गई युवक की जान

बभनी/सोनभद्र। सोनभद्र जिले के बभनी विकास खंड अंतर्गत घघरी ग्राम पंचायत में सड़क मरम्मत और पेंटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण एजेंसियों की पोल खोल दी है। ठेकेदार और कार्यदायी संस्था की भारी लापरवाही और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी के चलते एक रोलर चालक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कराया जा रहा था काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घघरी ग्राम पंचायत में सड़क मरम्मत व पेंटिंग का कार्य चल रहा था। कार्यस्थल पर काम कराने के लिए रोलर को ट्रक में लादकर लाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और बिना बिजली विभाग को सूचना दिए भारी वाहनों का संचालन कराया जा रहा था। कार्यस्थल के ठीक ऊपर 11 केवी की हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झूल रही थी, इसके बावजूद वाहन चालकों को खतरे के प्रति सचेत नहीं किया गया। ट्रक पर लदे रोलर की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह नीचे लटके तारों से टकरा गया, जिससे रोलर चालक मनोज (निवासी मिर्जापुर) गंभीर रूप से करंट की चपेट में आकर जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे चालक को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की इस तरह मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश उफन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते तो शायद चालक की जान बच सकती थी। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments