एनडीपीएस के तहत अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 03 किलो गांजा बरामद
पन्नूगंज (सोनभद्र)
अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 12.11.2024 को समय लगभग 22.00 बजे बरईल गाँव के पास से 01 नफर गांजा तस्कर सुनील 25 वर्ष पुत्र रामकेश निवासी ग्राम दूबेपुर थाना रायपुर जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 03 किलो गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी के दौरान
1. उ0 नि0 कुँवर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0 नि0 वाजिद अली थाना पन्नूगंज जपनद सोनभद्र।
3. का0 शिवशंकर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari
!doctype>


0 Comments