विकास खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
सोनभद्र/दिनांक 13 नवम्बर, 2024।
अग्रणी जिला प्रबन्धक के अनुसार विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 12 नवम्बर से 19 दिसम्बर,2024 तक की जानी है। जिले के सभी बीएलबीसी संयोजकों को निर्देशित किया गया है कि बैंक से जुड़े सम्बन्धितों को ससमय बैठक का प्रबन्ध करना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर,2024 को इंडियन बैंक रेनुकूट शाखा में, 25 नवम्बर को विकास खण्ड कार्यालय चोपन में, 29 नवम्बर को विकास खण्ड कार्यालय कोन में, 05 दिसम्बर, 2024 को आर्यावर्त बैंक कार्यालय करमा शाखा में, 12 दिसम्बर को विकास खण्ड कार्यालय नगवां में, 13 दिसम्बर को विकास खण्ड कार्यालय राबर्ट्सगंज में, 17 दिसम्बर को किकास खण्ड कार्यालय घोरावल में व 19 दिसम्बर,2024 को विकास खण्ड कार्यालय बभनी में बैठक आयोजित किया जायेगा, समस्त तिथियों में आयोजित बैठक का समय सायं 3.30 बजे से निर्धारित किया गया है।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>
0 Comments