ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


 विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 

       प्रधानाचार्य सूर्य सेन सिंह एवं व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

करमा (सोनभद्र)

         विकास खण्ड करमा के जनसेवा इंटर कालेज फुलवारी के परिसर में बुद्धवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य सूर्यसेन सिंह एवं व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग के 100मीटर दौड़ में रोहित कुमार यादव, बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 800मीटर सब जूनियर में सत्य प्रकाश यादव और बालिका वर्ग में शुभम पटेल ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में 100 मी दौड़ में आकाश सिंह एवं बालिका में सुमन ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग 15 00 मीटर में विक्रम सिंह और गोला फेक सीनियर वर्ग में भी विक्रम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग गोला फेक में करन  पहले स्थान पर रहे।      


          कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि ए, डी, ओ, आई, एस, बी, अनन्त कुमार सिंह  द्वारा बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रेमनाथ, भूपेंद्र कुमार ,प्रभु नारायण, हरिराम ,भगवान दास , राम अवतार यादव,आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमनाथ ने किया ।कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी  अनुज त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Delhi 34 news report by ram naresh Shukla

Post a Comment

0 Comments