ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देख आनंदित हुए श्रोता


 भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देख आनंदित हुए श्रोता 

           सोनभद्र। चतरा विकास खंड के अमिलियां गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के चौथे दिन वृहस्पतिवार को ऋषिकेश से पधारे संत हरिदास जी महाराज ने ध्रुव चरित्र का सुंदर वर्णन किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर गुरूजनों से आर्शिवाद लिया ।

          कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि भक्त ध्रुव बचपन से हो भगवान की आराधना में लीन हो गए थे, जिसका मुख्य कारण उनके माता पिता का दिया गया संस्कार था। उसी प्रकार से प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चों को भगवत आराधना का संस्कार देने की बात कही। कथा में वामन अवतार की कथा और उसके पश्चात् भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव की रोचक कथा सुनायी। इस दौरान

           वृन्दावन से पधारे कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत किया। इस मौके पर अवधेश नारायण शुक्ल, अशोक शुक्ल, विनोद कुमार शुक्ल, महेन्द्र प्रसाद शुक्ल, कृष्णकांत देव पांडेय, बेचन देव पांडेय, रमाकांत देव, मनोज आदि मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments