ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जलाशयों, सरोवरों के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 


जलाशयों, सरोवरों के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब 


उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर शुक्रवार को होगा पर्व का समापन 

सोनभद्र। जिले में सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजन पर व्रती महिलाओं ने जलाशयों, सरोवरों के तटों पर वृहस्पतिवार को अस्तांचल गामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने सुखी व मंगल जीवन की कामना किया। बतादे कि सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के कठिन व्रत के दौरान व्रती महिलाओं के साथ श्रद्धालुजनों का जलाशयों पर तांता लगा रहा। इस शुभ अवसर पर गाजे-बाजे के साथ ए हो सूरज देव सुन लीहीं अरज हमा... छठ माई के घटवा बाजा बजवाईब हो... जैसे छठ गीतों से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने अस्तांचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर अपने परिवार के सुख, समृद्धि व मंगल की कामना का आशीष मांगा। पंडालों की आकर्षक सजावट व जगह-जगह आयोजित देवी जागरण से भक्ति रसधार बहती रही। घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी। इसके अलावा वहां बज रहे छठ गीत वातावरण को भक्तिमय बना दिये। नगर के रामसरोवर तालाब, शाहगंज राजवाहा नहर तट, अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली शिव सरोवर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा की धूम रही। व्रतियों ने कमर भर पानी में खड़े होकर भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर अपने सुख समृद्धि की कामना किया

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments