ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

लोकबंधु राज नारायण की मनायी गई पुण्यतिथि

 


लोकबंधु राज नारायण की मनायी गई पुण्यतिथि 

सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण ने अपने जीवन को समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के लिए हमेशा आवाज उठाई। अंत में सभी ने लोकबंधु राज नारायण के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, अनिल प्रधान, सूरज मिश्रा, हरिहर यादव, राजू शर्मा, अभिनव जायसवाल, त्रिपुरारी गोड़, फारूक अली, विनोद यादव, अभय यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments