ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सेवानिवृत्त होने पर बिल लिपिक को दी गई भावभीनी विदायी

 


सेवानिवृत्त होने पर बिल लिपिक को दी गई भावभीनी विदायी


सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में श्री राम गिरी बिल लिपिक की सेवा के वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागर में डीएम ने कहा कि बिल लिपिक श्रीराम गिरी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। इनको शासकीय सेवा में जो भी जिम्मेदारियां दी गयी, उसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किए। इन्होने अपनी सेवा के दौरान कर्मचारियों के रिटार्यमेण्ट होने पर उनके देयकांे का भुगतान समय से करने का कार्य किए। विदाई का क्षण वास्तव में काफी दुःखदायी होता है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, एक दिन सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना होता है यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है जो व्यक्ति जिस दिन सरकारी सेवा में आता है उसी दिन उसके सेवा निवृत्ति की तिथि निर्धारित हो जाती है उनके सेवा निवृत्त के फलस्वरूप विदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। अपर जिलाधिकारी वि.रा. वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्ट्रेट मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव, डिप्टी कलेक्ट्रेट सुरेश कुमार राय, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामूद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ईडीएम दिव्यतोष मिश्रा, राजीव कुमार शुक्ला, उमानाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments