नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 तथा नगर क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग एवं सड़क/पटरी पर आवागमन में हो रही बाधा के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा 25 मई 2026 से नगर के फ्लाईओवर के नीचे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बढ़ौली चौराहा से नवीन सब्जी मंडी गेट तक व्यापक साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा ठेलों एवं फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने की कार्यवाही की गई।
नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता राज कुमार राज ने बताया कि अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि गरीब एवं छोटे व्यवसायियों को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो तथा वे नियमानुसार अपना व्यवसाय संचालित कर सकें। सभी फुटपाथ व्यवसायियों से अपील की गई कि वे निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपना व्यवसाय करें, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था एवं स्वच्छता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के अंतर्गत नगर में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में पर्याप्त पुलिस बल, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं सफाई नायक उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments