ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक


 आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक 


 सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक की गई।

बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित लोगों से मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्ग, समय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अवगत कराया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। यदि किसी प्रकार की अफवाह अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित व्यक्तियों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments