ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, नगर पालिका परिषद कार्यालय में किया गया

 


स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, नगर पालिका परिषद कार्यालय में किया गया 


सोनभद्र। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 01 जून से 30 जून, 2026 तक 01 माह के विषेश अभियान के अन्तर्गत 01 दिवसीय ‘‘स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम ‘‘ का आयोजन रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा में नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। 

  उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, डूडा, , अग्रणी जिला प्रबन्धक, , अन्य बैंक के अधिकारी तथा नगर के रेहणी पटरी व्यवसायी, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया कि केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मार्च 2030 तक पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन और विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस योजना को अब वित्तीय समावेशन को व्यापक बनाने, डिजिटल लेन-देन अपनाने को बढ़ावा देने, क्षमता निर्माण और वेण्डर्स और उनके परिवार को सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करके इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए पुनर्गठित किया गया है। पुनर्गठित योजना की मुख्य विशेषताएँ यह है कि पहली और दूसरी किस्त में ऋण राशि में वृद्धि की गयी है तथा पहली किस्त के ऋण 10,000 रुपये से बढ़कर 15,000 रुपये, दूसरी किस्त के ऋण 20,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये एवं तृतीय ऋण रू0 50000 तथा द्वितीय ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों के लिए रू0 30000 के क्रेडिट कार्ड का प्रावधान किया गया है। 

       पीएम स्वनिधि महोत्सव में अध्यक्ष एवं उपास्थित सदस्यगढ़ द्वारा उपस्थित रेहणी पटरी व्यवसायियों को परिचय बोर्ड का वितरण, क्यूआर कोड का वितरण, एल0ओ0आर का वितरण, ऋण स्वीकृत पत्र का वितरण, पीएम स्वनिधि के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेहणी पटरी व्यवसायी एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ उपस्थित समस्त सम्मानित सदस्यगण तथा अन्य सभी को बताया गया कि अपने अपने वार्डो में एवं विस्तारित क्षेत्रों में कम से कम 25-25 नये आवेदन करायें। पूर्व में ऋण प्राप्त समस्त वेंडर्स 08 केन्द्रीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोफाइलिंग करायें। इच्छुक वेंडर्स नये रोजगार के लिए एवं अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए नवीन आवेदन नगर पालिका परिषद सोनभद्र कार्यालय में अथवा सहज जन सेवा केन्द्र में कर सकते हैं। 

      उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सदस्यगण मनोज चौबे, अनवर अली, के साथ परियोजना अधिकारी, डूडा सोनभद्र, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, अन्य बैंक के अधिकारी के अलावा नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी के साथ नगर के रेहड़ी पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments