जन कल्याण शिविर का किया गया आयोजन
करमा/सोनभद्र । विकास खण्ड करमा सभागार में मंगलवार को भाजपा सरकार के सेवा संस्कार,सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे एन, आर, एल, एम, की समूह की महिलाओं, स्वास्थ्य,पशु पालन, कृषि विभाग द्वारा स्टाल लगाकर शासन द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बी, डी, ओ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, समेत अन्य कई योजनाओं की जानकारी दी।ए, डी, ओ आईएसबी अनंत कुमार सिंह ने कहा कि समूह की महिलाओं को पापड़ उद्योग, अचार, मुरब्बा, बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त अवसर पर सुनील कुमार, छोटे लाल, रोहित कुमार सिंह, ऋषि कुमार, शिवम सिंह, जितेंद्र सिंह, विनय कुमार यादव, आनंद कुमार, जगदीश चंद्र, रंजना मौर्या,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी मिश्र लहरी ने किया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments