ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

भाजपा सरकार में फल फूल रहा है अवैध खनन, जिम्मेदार मौन - व्यास जी गौड़

 


भाजपा सरकार में फल फूल रहा है अवैध खनन, जिम्मेदार मौन - व्यास जी गौड़ 

भाजपा सरकार पूरी तरह मस्त, भोली भाली जनता पस्त, समय का कर रही इंतजार


सोनभद्र। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनपद सोनभद्र में अवैध खनन स्वतंत्र रूप से फल फूल रहा है,इसमें खनन माफिया  पूरी तरह से कब्जा किए हुए हैं। लेकिन भाजपा सरकार को केवल पीडीए समाज के लोग ही माफिया दिखाई दे रहे हैं। अवैध खनन के कारण जनपद सोनभद्र में चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है, जनपद सोनभद्र आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं जिसके कारण माफियाओं द्वारा खनन क्षेत्र में पूरी तरह से कब्जा है आदिवासी समाज में काफी भय व्याप्त है क्योंकि अवैध खनन के कारण कई बार भारी चट्टान धसने के कारण दर्जनों आदिवासियों की जाने भी जा चुकी है। लेकिन खनन करने वालों की ऊपर पहुंच होने के कारण आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कुछ चुनिंदा लोगों पर कार्यवाही करके कोरम पूरा किया गया जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, आदिवासियों की लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेगी ।

श्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आप लोग घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव की नीतियों को बताने का काम करें और समाजवादी पार्टी की सरकार में कराए गए ऐतिहासिक कार्यों को बताने का भी काम करें। जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में कोई बाधा न बन सके। 

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष  राम निहोर यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव  की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। 

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं रमेश चंद दुबे एवं समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि गौड़ ने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए सभी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। 

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल मुनीर अहमद राम भरोसे सिंह पटेल पुर जिला अध्यक्ष विजय यादव सुनील गौड़ वेदमणी शुक्ला विवेक यदुवंशी अनिल प्रधान अशोक पटेल लाल बहादुर पाल त्रिपुरारी गौड़ मोहम्मद सईद कुरैशी राजेश गौड़ छविंद्र नाथ चेरो जनकधारी सिंह गौड़ विरझन पनिका नामवर कुशवाहा लल्लू भारती डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल डॉक्टर केडी सिंह पटेल जीतू उमर राधेश्याम ज्यूतेष गौतम सत्यम पांडे अमरनाथ यादव रमेश वर्मा रमेश सिंह यादव विमलेश पटेल प्रमोद डॉक्टर केडी सिंह परमेश्वर यादव रवि प्रकाश सत्येंद्र ओझा सुनील पवार रमेश मौर्य गोविंद प्रसाद प्रेमलाल सिंह खरवार गुल्लू सुनील जगत बाबू हाशमी भूपेंद्र हीरालाल कृष कुमार पप्पू राजमणि बुधीराम राजेंद्र के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments