ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

हर बड़े काम पूरे कर रही भाजपा सरकार”- भूपेश चौबे

 


“हर बड़े काम पूरे कर रही भाजपा सरकार”- भूपेश चौबे

 निर्माणाधीन कर्मनाशा नदी पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। नगवां क्षेत्र के सेमरिया-नल राजा मार्ग पर कर्मनाशा नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और वर्षों से लंबित बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प निभा रही है।

उन्होंने कहा कि नगवां क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से जिस पुल निर्माण का इंतजार था, उसे भाजपा सरकार पूरा कर रही है। कर्मनाशा नदी पर बन रहा यह बहुप्रतीक्षित पुल तेजी से निर्माणाधीन है और शीघ्र ही इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान श्री चौबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक लोगों को आवागमन के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, लेकिन पुल बनने के बाद उनकी यात्रा सुगम और समय की बचत करने वाली होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार विकास कार्य कर रही हैं तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments