ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

खरीफ अभियान, उर्वरक उपलब्धता एवं सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


 खरीफ अभियान, उर्वरक उपलब्धता एवं सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


सोनभद्र । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में 09 जून 2026 को कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ, इफको प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में खरीफ अभियान 2026 के अंतर्गत उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, डायवर्जन अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित एलनीनो प्रभाव के कारण वर्षा में अनियमितता की आशंका व्यक्त करते हुए किसानों से कम पानी वाली फसलों एवं दलहनी फसलों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ मृदा उर्वरता भी बनी रहेगी। सहकारिता विभाग की समीक्षा में सहकारी समितियों के नियमित संचालन, उर्वरक वितरण एवं सहकारी देयों की वसूली की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments