ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका

 


संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका 

करमा/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में अभिषेक चौहान19वर्ष पुत्र मनोज चौहान की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी । जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । युवक के आकस्मिक निधन से  गांव मे शोक की लहर ब्याप्त है। मोती सिंह प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गुरुवार की रात घर से चंद कदम दूर  यूकेलिप्टस के पेड़  के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक अभिषेक चौहान लेटा हुआ  शुक्रवार की सुबह दिखाई दिया । सूचना मिलने पर परिजन सी, एच, सी करमा ले गए जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।ग्राम प्रधान रामानंद ने बताया कि किसी ने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंचा तो शव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करमा चला गया था।जब वहां पहुंचा तो शव पंचायत नामा की  कार्यवाही करके पोस्टमार्टम हाउस के लिए पुलिस भेज रही थी। वहीं मृतक के भाजे की मानें तो करमा बाजार से रिपेयरिंग दुकान पर काम करके गुरुवार की रात लगभग 9 बजे घर वापस आ रहा था तो गांव का एक लड़का स्कूल में लगे लिप्टस पेंड को काटने के लिए रुपए का लालच दे रहा था परन्तु हमने मना कर दिया।मृतक के दादा बुद्धिराज ने कहा कि मैं अपने कमरे में सोया था सुबह जानकारी हुई।यह वहां कैसे पहुंच गया पता नहीं चल पाया।मृतक की मां वाराणसी किसी अस्पताल मेंअपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए तीन दिन पहले गई थी।किसी ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पी एम के लिए  जिला अस्पताल भेज दिया l  प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया लिप्टस के पेड़ काटते वक्त पेड़ उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई । अंत्य परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरीहाउस भेज दिया गया।परिजनों के द्वारा अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अकस्मिक  घटना हो जाने से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की तीन बहनें हैं जिसमें केवल एक की शादी हो गई है।मृतक इकलौता बेटा और भाई था। मृतक के पिता मनोज चौहान का कहना है कि  उनका बेटा खाना खाकर रात में छत पर सोनेके लिए गया था कब वहां पहुंचा यह पता नहीं चल पाया। उन्होंने  हत्या की आशंका जाहिर की है।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments