रामनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, एक रेफर
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रामनगर मुख्य मार्ग पर पूर्व सभासद के मकान के सामने बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सक के अनुसार, हादसे में घायल श्रीकांत मौर्य (28 वर्ष) पुत्र लवकुश, निवासी दुम्हान के पैर में गंभीर चोट आई थी। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य दो घायलों गोविंदा (18 वर्ष) पुत्र दयाशंकर, निवासी वार्ड नंबर-2 दुद्धी तथा नसरुद्दीन अंसारी (50 वर्ष) पुत्र नोकी अंसारी, निवासी मेराल, झारखंड का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments