ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जनपद में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

 


जनपद में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन


सोनभद्र, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के सभी विकास खण्डों में 14 से 16 जून, 2026 तक आयोजित जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज परिसर में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कक्षा-9 में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित कर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी संचालन में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के सभी ब्लॉकों में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनमानस के जीवन स्तर में सुधार हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। वहीं घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments