ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अलग-अलग प्रकरण में 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

 


अलग-अलग प्रकरण में 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में माननीय अपर सिविल जज (जू०डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में जयप्रकाश पुत्र दुःखी निवासी - कस्बा दुम्हान, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। संबंधित वाद : मु0नं0-830/2007, धारा 427, 504, 506 भा.दं.सं., जगजीवन पुत्र अनन्त प्रसाद निवासी - कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, संबंधित वाद : मु0नं0-2456/2018, धारा 323, 504, 506 भा.दं.सं. व विजय कुमार पुत्र स्व० लक्ष्मण निवासी - रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। संबंधित वाद मु0नं0-1166/2020, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम।गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 मनोज सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राम सजीवन, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, हे0का0 सीताराम, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र व हे0का0 संदीप सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments