चोरी के सामानों के साथ वांछित आभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी के दो अभियोगों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान सुनील कुमार भारती पुत्र चिन्तामणि भारती, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं०-04, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। अभियुक्त के निशान देही पर 1. एक गैस सिलेण्डर,2. एक गैस चूल्हा,3. एक परात,4. एक कढ़ाई,5. एक भगौना,6. एक ढक्कन,7. एक फ्राईपैन,8. प्लेट, करछुल, पौना एवं अन्य घरेलू सामान व ₹1,000/- नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-139/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-200/2026* धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार भारती पुत्र चिन्तामणि भारती, निवासी वार्ड नं०-04, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष को दिनांक 16.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर स्टेशन रोड स्थित पत्ता गोदाम के पास से समय लगभग 00:11 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल शेर बहादुर यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, आरक्षी राजकुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र,आरक्षी हरिशंकर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments